Jharkhand News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से असम में बसे आदिवासियों को एसटी सूची में शामिल करने की मांग

Published by : Dashmat Soren Updated At : 07 Dec 2024 9:21 PM

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय संताल परिषद का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बातचीत करते

Jharkhand News : अंतर्राष्ट्रीय संताल परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू के नेतृत्व मेें शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनके निजी आवास ओडिशा के रायरंगपुर में मुलाकात किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय संताल परिषद की मुख्य संरक्षक भी है.

विज्ञापन

Jharkhand News : अंतर्राष्ट्रीय संताल परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू के नेतृत्व मेें शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनके निजी आवास ओडिशा के रायरंगपुर में मुलाकात किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय संताल परिषद की मुख्य संरक्षक भी है. मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मार्च 2025 में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय संताल आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण दिया. इसी के साथ बंगाल के आदिवासी बहुल इलाके को संविधान की पांचवीं अनुसूची में सम्मिलित करने, 8 वर्ष से जेल में कैद माझी बाबाओं की रिहाई करने, देश के आदिवासी बहुल राज्यों के राजधानी में आदिवासी भवन बनाने, असम में बसे संताल, मुंडा, हो, उरांव, खड़िया जैसे विभिन्न समुदायों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने एवं बांग्लादेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर गंभीरतापूर्वक पहल करने आदि मुद्दों पर बातचीत की. इसको लेकर एक मांग पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनकी मांगों पर अविलंब उचित विचार करने की मांग की.

विज्ञापन
Dashmat Soren

लेखक के बारे में

By Dashmat Soren

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola