संताल समाज की बेटियों के हक में झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, पिता की संपत्ति से नहीं कर सकते बेदखल

Updated:
विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट का फाइल फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड हाईकोर्ट ने संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति अधिकार पर बड़ा फैसला सुनाया है. जानिए परंपराओं पर कोर्ट का रुख और बेटियों के हक की बात.

विज्ञापन

झारखंड हाइकोर्ट ने संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति में उत्तराधिकार को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी बेटी को पिता की संपत्ति सेवंचित करने की कथित सामाजिक परंपरा को बिना ठोस साक्ष्य के मान्यता नहीं दी जा सकती. ऐसी परंपरा का दावा करनेवाले पक्ष को उसके प्राचीन, स्पष्ट, उचित और निरंतर पालन में होने का प्रमाण देना होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ नेजामताड़ा के 41 साल पुराने पारिवारिक संपत्ति विवाद में यह फैसला सुनाया. कोर्ट नेनिचली अपीलीय अदालत के फैसले को बरकरार रखतेहुए दूसरी अपील खारिज कर दी.

विज्ञापन

परंपरा के नाम पर बेटियों का हक नहीं छीना जा सकता

खंडपीठ ने कहा कि केवल यह तर्क देना पर्याप्त नहीं है कि संताल समाज में बेटियों को पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलता. किसी प्रथा को कानून के सामान्य नियम से अलग मान्यता देने के लिए उसका प्रमाणित होना जरूरी है. इसके लिए उसके लंबे समय से प्रचलित होने और लगातार पालन के ठोस साक्ष्य देनेहोंगे. कोर्ट नेयह भी कहा कि संताल समाज में रीति-रिवाज अलगअलग क्षेत्रों और परिवारों में भिन्न हो सकतेहैं. इसलिए पूरे समाज पर एक समान परंपरा थोपना उचित नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: SIR के विरोध को BJP ने बताया राजनीतिक प्रोपेगेंडा, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

घर जमाई प्रथा होने से उत्तराधिकार खत्म नहीं

अपील करनेवाले पक्ष का तर्क था कि संताल समाज में बेटी को पैतृक संपत्ति का अधिकार तभी मिलता है, जब उसका पति घर जमाई बनकर ससुराल में रहे. खंडपीठ ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया. कोर्ट ने कहा कि केवल घर जमाई प्रथा के आधार पर बेटी को संपत्ति के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता. ऐसा करने के लिए बेटियों को उत्तराधिकार से बाहर रखने की प्रथा के निरंतर और अनिवार्य पालन का प्रमाण देना होगा. इस मामले में अपीलकर्ता ऐसा करने में विफल रहे. मामले में एमिकस क्यूरी अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया, शिल्पी शांडिल, रंजीत कुशवाहा, निधि लाल ने पक्ष रखा.

वर्ष 1985 में शुरू हुआ था संपत्ति विवाद

मामला जामताड़ा के तुर्का गांव की जमीन से जुड़ा है. वर्ष 1985 में एक महिला ने पिता की संपत्ति में अधिकार और कब्जे के लिए मुकदमा दायर किया था. 1996 में निचली अदालत ने उसे एक-तिहाई हिस्से का मालिक घोषित किया. इसके बाद प्रथम अपीलीय अदालत ने चार मार्च 2006 को महिला के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पूरी संपत्ति पर उसका दावा स्वीकार कर लिया. इसके खिलाफ सनातन हेंब्रम और अन्य ने हाइकोर्ट में दूसरी अपील की थी. महिला की मृत्यु के बाद उसके कानूनी उत्तराधिकारियों ने मुकदमा जारी रखा. महिला के पक्ष ने 13 गवाहों के बयान और राजस्व दस्तावेज पेश किये थे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: कार्तिक पूर्णिमा पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान का हाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola