साइबर अपराध रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित

साइबर अपराध रोकथाम एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को लेकर समाहरणालय स्थित एसजीएसवाइ हॉल में बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
जामताड़ा. साइबर अपराध रोकथाम एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को लेकर समाहरणालय स्थित एसजीएसवाइ हॉल में बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एसपी एहतेशाम वकारिब ने विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव दिये. उन्होंने साइबर अपराध रोकने को लेकर आवश्यक पहल करने को कहा. क्षेत्र में साइबर अपराध नहीं हो, इस पर हर हाल में रोकथाम की आवश्यकता है. साथ ही अनुसंधानकर्ताओं को साइबर के कांडों में अच्छी तरह से अनुसंधान करने को कहा. मौके पर एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सिंह, साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




