डुगरूपाड़ा जंगल में अधजला मिला अज्ञात महिला का शव

Updated:
विज्ञापन

कुंडहित पुलिस ने मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य मार्ग पर डुगरूपाड़ा जंगल से एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया है.

विज्ञापन

कुंडहित. पुलिस ने मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य मार्ग पर डुगरूपाड़ा जंगल से एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया है. मामले में कुंडहित थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को आधा जला कर जंगल में फेंक देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने बरामद शव की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए आसपास के सभी थानों को सूचित किया है. वहीं शव की भविष्य में हो वाली पहचान के मद्देनजर उसका डीएनए सैंपल सुरक्षित करवाया है. पुलिस ने कहा है कि शव के शिनाख्त के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. बहरहाल डुगरूपाड़ा जंगल में एक अज्ञात महिला का आधा जला शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप है. अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola