तृणमूल कांग्रेस ने मनाया 28वां स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर रूपनारायणपुर व सलानपुर में पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम हुए.

विज्ञापन

मिहिजाम. तृणमूल कांग्रेस का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर रूपनारायणपुर व सलानपुर में पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम हुए. कार्यालयों में पार्टी के झंडे को फहराये गये. मौके पर तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया. पार्टी की ओर से कालीपाथर मिशनरी ऑफ चैरिटी आश्रम में व पिठाक्यारी अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल और मिठाई वितरण किया गया. मौके पर रानू राय, अपर्णा राय, कैलाशपति मंडल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola