समाहरणालय में वीर शहीदों को किया गया याद

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस मनाया गया. उपविकास आयुक्त निरंजन कुमार ने अध्यक्षता की. दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. डीडीसी ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वालों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है. कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है. उन्होंने सभी को महापुरुषों के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की. मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ आदि मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola