पलायन रोकने के लिए ग्रामीणों के दें रोजगार : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन

बिंदापाथर. मनरेगा के 20 वर्ष पूर्ण होने पर चापुरिया और डुमरिया पंचायत में मनरेगा दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. मनरेगा के 20 वर्ष पूर्ण होने पर चापुरिया और डुमरिया पंचायत में मनरेगा दिवस मनाया गया. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार और झामुमो जिला सचिव परेश यादव ने ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी. मजदूरों को अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया. डीडीसी ने कहा कि मनरेगा के तहत फल-फूल की बागवानी, सिंचाई कूप, मेढ़बंदी और दीदी बाड़ी योजनाओं से रोजगार सृजन के साथ पलायन रोकने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जिला सचिव ने सिंचाई आधारित योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही, ताकि किसान लाभान्वित हों और कृषि उत्पादन बढ़े.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola