रिंगोचिंगो गांव से साइबर ठगी करते तीन युवक गिरफ्तार, दस मोबाइल जब्त

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 9:13 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. एसपी राजकुमार मेहता, जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना पर करमाटांड़ थानांतर्गत रिंगोचिंगो गांव में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में की छापेमारी प्रतिनिधि, जामताड़ा. एसपी राजकुमार मेहता, जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना पर करमाटांड़ थानांतर्गत रिंगोचिंगो गांव में छापेमारी की गयी. छापेमारी इंस्पेक्टर मो फारूक, साइबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में की गयी. छापेमारी दल में एसआइ प्रकाश सेठ, एएसआइ ईश्वर मरांडी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने को शामिल थे. टीम ने करमाटांड़ थानांतर्गत रिंगोचिंगो गांव घुसने से पहले उतरने वाली कच्ची रास्ता से 500 मीटर आगे मैदान के बीच बने तालाब के पास साइबर ठगों पर कार्रवाई की. साइबर अपराध करते हुए तीन साइबर ठग को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर ठगों जमील अंसारी, आरीफ अंसारी व सलामत अंसारी शामिल है. तीनों आरोपी करमाटांड थाना क्षेत्र के खुटाबांध निवासी है. स्थायी पता- ग्राम डुमरिया, थाना करमाटांड़ बताया है. इन सभी के पास से दस मोबाइल, नौ फर्जी सिम जब्त किया गया है. इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 06/26, धारा 111(2)(बी)/ 317(2)/ 317(5)/ 318(4)/ 319(2)/ 336(3)/ 338/ 340(2)/3(5) बीएनइ 2023 और 66(बी) (सी) (डी) आइटी एक्ट और 42 (3)(ई) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 कांड दर्ज किया गया है. गिरफ्तार साइबर ठग गूगल में टाटा कार्ड लिखकर लॉगइन किया करते थे. कोई 10 डिजिट डालकर वैलिड कार्ड नंबर प्राप्त कर साइबर ठगी करते थे..

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola