ePaper

मंझलाडीह व लोकनियां से तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Updated at : 29 Oct 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
मंझलाडीह व लोकनियां से तीन साइबर ठग गिरफ्तार

साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ व नारायणपुर थाना क्षेत्र से तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ व नारायणपुर थाना क्षेत्र से तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी ने पत्रकार वार्ता की. बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान, पुनि जयंत तिर्की व अन्य पुलिस कर्मियों को टीम में शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मंझलाडीह व नारायणपुर के लोकनियां गांव में छापेमारी की. मंझलाडीह गांव के ईश्वर मंडल व बंटी कुमार सेन, लोकनियां गांव से विजय दास को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियु्क्तों के पास से 10 मोबाइल, 30 सिम, 02 एटीएम, 02 पासबुक व एक स्कूटी जब्त किया गया. इस संबंध में इन अभियुक्तों के विरुद्ध साइबर थाना कांड संख्या 69-2024 दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त विजय दास पर पूर्व में भी साइबर ठगी का मामला दर्ज है. बताया कि ये सभी जियो सिम का कस्टमर बनकर लोगों को कॉल करके बोलता था कि आपका आधार कार्ड अपडेट करना है. अपडेट करने के नाम पर उनके मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क, टीम विउर डाउनलोड करवाकर उनके अपने मोबाइल नंबर पर 51 रुपये का रिचार्ज करने बाेलता था. इसी दौरान उनके 16 अंक का एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर एवं ओटीपी नंबर प्राप्त कर विभिन्न ई-वायलेट एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर साइबर ठगी करता था. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों का गोपनीय नंबर प्राप्त ठगी करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola