युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

गोंदरायडीह से पुलिस ने एक युवक का शव उसके घर से बरामद किया है. मृतक की पहचान नंदलाल मंडल (25) है.

विज्ञापन

नारायणपुर. गोंदरायडीह से पुलिस ने एक युवक का शव उसके घर से बरामद किया है. मृतक की पहचान नंदलाल मंडल (25) है. हालांकि युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची.शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. सूत्रों के अनुसार युवक की शादी तय हो गयी थी. ऐसा अनुमान है कि पारिवारिक कलह से युवक ने इस तरह का कदम उठाया. थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola