मिहिजाम : बदमाशों ने एक साथ दो रेल आवासों में की चोरी

Updated:
विज्ञापन

मिहिजाम. चित्तरंजन रेल नगरी में बदमाशों ने एक साथ दो रेल आवासों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम. चित्तरंजन रेल नगरी में बदमाशों ने एक साथ दो रेल आवासों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इससे रेल नगरी में लोगों में अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है. चोरी की यह घटना रेल नगरी के एरिया 6 में 29 नंबर रोड स्थित आवास संख्या 5/ ए और आवास संख्या 48/बी में हुई है. दोनों आवासों में रहने वाले रेलकर्मी अपने परिजन के साथ बाहर गये हुए थे. बंद आवास का फायदा बदमाशों ने उठाया है. इनमें एक कर्मी कस्तूरबा गांधी अस्पताल व दूसरा रेल कारखाना के कर्मी है. सुबह जब पड़ोसियों की नजर दरवाजे में लगे टूटी हुई तालों पर गई तो मकान में चोरी की घटना होने का खुलासा हुआ. सूचना मिलने पर चित्तरंजन पुलिस व आरपीएफ मौके पर पहुंचकर पड़ताल प्रारंभ की. घरों के भीतर का नजारा देख कर अंदाजा लगाया जा सकता था कि बदमाशों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. कमरे में रखे हर सामान को खंगाल कर कीमती वस्तुओं की तलाश की गयी. फिलहाल दोनों परिवार बाहर होने के कारण चोरी गये सामानों की जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस उनके आने का प्रतिक्षा कर रही है. चित्तरंजन थाना प्रभारी शेख इस्माल अली ने कहा कि पुलिस लोगों को लगातार सचेत कर रही है कि घर बंद कर बाहर जाने की दशा में पुलिस को सूचित करें, लेकिन कई बार लापरवाही बरती जाती है. कहा पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है. अपराधियों को जल्द पकड़ कर मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola