शिविर में लाभुकों की समस्याओं का किया गया निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

नाला एवं दलाबड़ पंचायत भवन परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचकर आवेदन किया.

विज्ञापन

नाला. नाला एवं दलाबड़ पंचायत भवन परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचकर आवेदन किया. वहीं कई लाभुकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया. लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया. कैंप में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति, स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल, जेएसएलपीएएस सखी मंडल के बीच ऋण आदि का वितरण किया गया. इस अवसर पर बीडीओ आकांक्षा कुमारी, सीओ किशोरी यादव, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, नार्दन भंडारी, भवसिंधु लायक, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, पंचायत समिति सदस्य समर माजि, गुलशन अली आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola