दो फरवरी को सर्वश्रेष्ठ श्रमिकों किया जायेगा सम्मानित : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. डीडीसी निरंजन कुमार ने शनिवार को मनरेगा (वीबी जी राम जी) दिवस आयोजन को लेकर बैठक की.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. डीडीसी निरंजन कुमार ने शनिवार को मनरेगा (वीबी जी राम जी) दिवस आयोजन को लेकर बैठक की. डीडीसी ने बताया कि 02 फरवरी को मनरेगा दिवस जिले के सभी 06 प्रखंडों की 118 पंचायतों में मनाया जायेगा. मनरेगा दिवस मानने का मकसद ग्रामीणों में रोजगार के अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाना और योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा करना है. कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को चिह्नित करते हुए आधार लिंक, ई केवाईसी युक्त जॉब कार्ड उपलब्ध कराना है. वहीं, विशेष ग्राम सभा आयोजन का दिशा निर्देश दिया. सभी पंचायतों में सुपरवाइजरों की प्रतिनियुक्ति की गई है. डीडीसी ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले मेठ के अलावा उन सर्वश्रेष्ठ श्रमिकों सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने साल में सबसे ज्यादा दिन काम किया है. अमृत सरोवर या जल संरक्षण के तहत यदि गांव में कोई तालाब या जन संरक्षण का कार्य हुआ है, तो वहां सामूहिक श्रमदान कर पौधरोपण किया जायेगा. मौके पर नाला बीडीओ आकांक्षा कुमारी, कुंडहित बीडीओ जमाले राजा, फतेहपुर बीडीओ प्रेम कुमार दास, नारायणपुर बीडीओ देवराज गुप्ता, परियोजना पदाधिकारी पूनम सहित अन्य मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola