नारायणपुर के बरवा में वज्रपात से किशोरी की मौत
बोरवा गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की दोपहर दो बजे के आसपास की है.
नारायणपुर. थाना क्षेत्र के बोरवा गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की दोपहर दो बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार बरवा गांव निवासी गफ्फार मियां की पुत्री फातमा खातून (16) गांव के ही अन्य महिलाओं के साथ समीप के जोरिया में स्नान करने गयी थी. वह सबसे आगे चल रही थी. लगभग 20 से 22 महिलाओं एवं बच्चों का समूह था. फातिमा खातून स्नान कर जैसे ही सबसे आगे निकली आसमानी बिजली उसके ऊपर आ गिरी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने शव को घर लाया. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को परिजनों की ओर से नहीं दी गयी थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए