टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीता मैच

Updated:
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग मंगलवार से शुरू हुआ.

विज्ञापन

जामताड़ा. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग मंगलवार से शुरू हुआ. मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी हेड क्वार्टर संजय सिंह ने किया. पहला मैच फ्रेंड्स क्लब मिहिजाम बनाम टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया. इसमें फ्रेंड्स क्लब मिहिजाम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. 35 ओवर के मैच में मात्र 14.3 ओवर में ही 31 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, जिसमें विकास कुमार ने 11 रन बनाये. टैलेंट हंट की ओर से सोनू सिंह ने 15 रन देकर पांच विकेट और रोशन कुमार ने तीन रन देकर तीन विकेट लिये. जवाबी पारी खेलते हुए टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी ने यह लक्ष्य 6.2 ओवर में ही चार विकेट खोकर 32 रन बनाये. इस प्रकार टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी ने मैच छह विकेट से जीत लिया. मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सोनू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया. बुधवार को मैच लक्ष्य क्रिकेट अकादमी बनाम क्रेजी स्क्वाड टीम के बीच खेला जायेगा. मौके पर जेएससीए के जिला प्रतिनिधि योगेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार झा, परितोष मिश्रा, विक्रम शर्मा, तरुण दास आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola