ePaper

साइबर ठगों को फर्जी सिम व एटीएम कार्ड सप्लाई करने वाला बंगाल का युवक गिरफ्तार

Updated at : 04 Sep 2024 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर ठगों को फर्जी सिम व एटीएम कार्ड सप्लाई करने वाला बंगाल का युवक गिरफ्तार

साइबर अपराधियों तक फर्जी सिम व एटीएम कार्ड सप्लाई करने वाला प. बंगाल के एक युवक को जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर अपराधियों तक फर्जी सिम व एटीएम कार्ड सप्लाई करने वाला प. बंगाल के एक युवक को जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसपी एहतेशाम वकारिब ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के नवाडीह मैदान (दुलाडीह पंचायत) के पास साइबर अपराध में इस्तेमाल करने के लिए सिम, एटीएम बेचने युवक आया है. इसके बाद साइबर डीएसपी अशोक राम के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान, इंस्पेक्टर जयंत तिर्की, एसआइ रंजीत कुमार गुप्ता ने छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी की गयी और एक युवक को दबोचा गया. युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के थाना-तपन, सुहरी गांव के पुलक दास के रूप में हुई है. युवक के पास से 48 फर्जी सिम, 13 एटीएम कार्ड, एक मोबाइल, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड व एक बाइक जब्त किया गया है. वहीं गिरफ्तार युवक के विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 52-2024 दर्ज किया गया है. युवक को मंडलकारा जामताड़ा भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक जामताड़ा के साइबर अपराधियों तक 1000 से 1500 रुपये तक बेचने का कार्य करता था. एटीएम कार्ड को 15 से 20 हजार रुपये में बचने का कार्य करता था. इन्हीं फर्जी सिम व एटीएम से साइबर ठगी के रुपये निकालने का कार्य करता था. कहा कि जब्त एटीएम कार्ड विभिन्न बैंकों का है, जिसका अनुसंधान किया जा रहा है. बताया कि बंगाल के विभिन्न इलाकों से सिम लेकर जामताड़ा में सप्लाई करने का काम करता है. मौके पर साइबर डीएसपी अशोक राम, साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola