जेकेएलएम प्रत्याशी की जीत के लिए बनायी गयी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मंतोष महतो की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई.

विज्ञापन

फोटो – 11 जेकेएलएम कार्यालय में प्रत्याशी का स्वागत करते जिला अध्यक्ष मंतोष महतो व अन्य जामताड़ा. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मंतोष महतो की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई. बैठक में जेकेएलएम प्रत्याशी तरुण कुमार गुप्ता शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. बैठक में संगठन की मजबूती एवं विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष मंतोष महतो ने कहा कि जेकेएलएम सुप्रीमो जयराम महतो का निर्देश है कि संगठन को और मजबूत कर बूथ स्तर पर काम करना है. विभिन्न राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार चुकी है. ऐसे में सुप्रीमो ने जामताड़ा विधानसभा से तरुण गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है. संगठन का उद्देश्य है कि जामताड़ा विधानसभा से तरुण गुप्ता को विधायक बनाना है. जयराम महतो के हाथों को मजबूत करना है. वहीं जेकेएलएम प्रत्याशी तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि सुप्रीमो जयराम महतो ने मुझ पर भरोसा जताया है. निश्चित रूप से उनके विश्वास पर खरा उतारूंगा. मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola