केजी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति

Updated at : 26 Apr 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
केजी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति

चिरेका प्रशासन ने चिकित्सक बहाली केलिए जारी की सूचना

विज्ञापन

फोटो – 16 केजी अस्पताल चित्तरंजन प्रतिनिधि, मिहिजाम कस्तूरबा गांधी अस्पताल चित्तरंजन के विभिन्न विभागों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध होने के आसार हैं. बताया गया कि चिरेका प्रशासन की ओर से इस कमी को दूर करने के लिए अनुबंध आधारित चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए सूचना जारी की गयी है. इनमें किडनी रोग विशेषज्ञ, न्युरोलाॅजिस्ट, हृदय रोग विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, शल्य चिकित्सक, एनेस्थिसियोलाॅजीस्ट, मनोचिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ आदि पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. चित्तरंजन के कस्तूरबा गांधी अस्पताल रेलनगरी के अलावा आसपास के लोगों के लिए एकमात्र प्रमुख अस्पताल है. अस्पताल में रेलकर्मियों का इलाज किया जाता है. विशेष परिस्थितियों में बाहरी रोगियों से सेवा शुल्क पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola