एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एसपी एहतेशाम वकारिब के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. मौके पर 2 मिनट का मौन रखा गया. पुलिस के जवानों ने अपने शस्त्रों को उल्टा कर पूरे सम्मान के साथ सलामी दी. एसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है, जहां उन्हें याद किया जाता है कि किस प्रकार से देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुर्बानी दी है. हमारे जवान शहीद हो गए हैं. उन्हीं की याद में संस्मरण दिवस मनाया जाता है. कहा हम सभी कानून व्यवस्था बहाल रखने के लिए तत्पर हैं. झारखंड समेत पूरे देश में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है. मौके पर मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार सिंह, मेजर अजीत कुमार चौबे, सार्जेंट किशोर कुमार आदि थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola