मिहिजाम में भीषण हादसा, ट्रैक्टर के नीचे घुसी बाइक; युवक गंभीर
प्रतीकत्मक तस्वीर.
मिहिजाम के पास दर्दनाक सड़क हादसा. ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल. गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी.
प्रतिनिधि, मिहिजाम: पश्चिम बंगाल के सलानपुर प्रखंड अंतर्गत वृंदावनी से मिहिजाम जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना जोरदार था कि बाइक ट्रैक्टर के नीचे जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घायल युवक की पहचान मिहिजाम के कांगोई निवासी अमित कुमार साव (25) के रूप में हुई है.
झारखंड रोड की ओर आ रहा था युवक
जानकारी के अनुसार अमित कुमार साव बाइक से वृंदावनी की ओर से झारखंड रोड होते हुए मिहिजाम की तरफ आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गयी.
टक्कर के बाद बाइक ट्रैक्टर के नीचे जा घुसी. हादसे में अमित के पैर में गंभीर चोट आयी.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए अमित को आसनसोल ले गये, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.
हादसे के बाद चालक फरार
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया.दोनों वाहनों को रूपनारायणपुर फांड़ी ले जाया गया है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए