ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया सोहराय पर्व

सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में सोहराय पर्व धूमधाम से मनाया गया.
जामताड़ा. सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में सोहराय पर्व धूमधाम से मनाया गया. पांच दिनों तक चले इस पर्व का समापन बरद खूंटा के साथ संपन्न हुआ. पूरे झारखंड में दीपावली के साथ यह पर्व जनजातीय रीति-रिवाज से मनाया जाता है. संताल परगना में कुड़मी जनजाति के लोग विशेष कर इस पर्व को मनाते हैं. इस अवसर पर टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने बताया कि इस प्रदेश के आदिम कृषक समाज फसल पकने के उल्लास में सोहराय पर्व मनाता है. फसलों को तैयार करने में पशुधन की भूमिका होती है, इसलिए उनके सम्मान में यह पर्व समर्पित है. इस पर्व में गाय-बैलों की विशेष पूजा की जाती है. अपने पूर्वजों को पकवान और प्रसाद चढ़ाया जाता है, जिससे कि उनका आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता रहे. आमलाचातर गांव में यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर जनकल्याण युवक समिति के अध्यक्ष जनार्दन महतो, सचिव मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष अतिका महतो, रामपद महतो, दीपक महतो, दीपिका कुमारी, नंदिनी महतो, जीयाराम महतो, हीरालाल महतो, सुखदेव सिंह, टिकन सिंह, तारापद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










