महेशमुंडा चेकपोस्ट से कोयला लोड सात ट्रक पकड़ाया, जांच जारी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने बंगाल सीमा पर स्थित महेशमुंडा चेकपोस्ट से कोयला लोड सात ट्रक पकड़ा है.

विज्ञापन

नाला. पुलिस ने बंगाल सीमा पर स्थित महेशमुंडा चेकपोस्ट से कोयला लोड सात ट्रक पकड़ा है. ट्रक संख्या डब्ल्यूबी-37ई 5409, एनएल-01 एए 6646, यूपी-53 इटी 8152 बंगाल के रानीगंज से कोयला लादकर दुमका की ओर जा रहा था. चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहनों का कागजात प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन ट्रक चालकों ने जो कागजात प्रस्तुत किया वह सही नहीं था. वहीं जेएच-10एटी 1647, डब्ल्यूबी-37डी 0105, डब्ल्यूबी-37सी 8894, डब्ल्यूबी-37ई 1354 इन चारों ट्रक में कोयला लोड था, जो बंगाल के रानीगंज से दुमका की ओर जा रहा था. थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया सभी वाहनों के कागजातों की जांच की जा रही है. सभी ट्रकों को पुलिस अभिरक्षा में नाला थाना परिसर में रखा गया है. जांच में ही पता चलेगा कि ट्रकों में लोड कोयला वैध है या अवैध.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola