यज्ञ मैदान में आज मनेगा संताल स्थापना दिवस
संताल परगना स्थापना दिवस एवं संताली भाषा दिवस 22 दिसंबर को मनाने को लेकर शनिवार काे झामुमो जिला कार्यालय में बैठक हुई
जामताड़ा. संताल परगना स्थापना दिवस एवं संताली भाषा दिवस 22 दिसंबर को मनाने को लेकर शनिवार काे झामुमो जिला कार्यालय में बैठक हुई. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों में दायित्वों का वितरण किया गया. सदस्यों के जिम्मेदारियों के निर्वहन पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम यज्ञ मैदान में होगा. मौके पर झामुमो नेता नंदलाल सोरेन, आनंद टुडू, वासुदेव मरांडी, अनिल मंडल, किशोर रवानी, अनिल सोरेन, मनोज राउत, रोहिणी मरांडी, परिमल मरांडी, विजय राउत, पंचानंद दास, और अनिल टुडू मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए