हर बैठक में 100% उपस्थिति और संथाल परगना की आवाज, संजय अग्रवाल को मिला बड़ा सम्मान

Updated:
विज्ञापन

संजय अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देते फेडरेशन के अध्यक्ष. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हर बैठक में 100% उपस्थिति के लिए संजय अग्रवाल को सम्मानित किया गया. संथाल परगना की व्यापारिक समस्याओं को फेडरेशन तक पहुंचाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रांची के चैंबर भवन में सत्र 2025-26 की अंतिम वार्षिक बैठक आयोजित हुई. बैठक के दौरान जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संजय अग्रवाल को संथाल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

फेडरेशन के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और महासचिव रोहित अग्रवाल ने संजय अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की.

हर बैठक में शत-प्रतिशत उपस्थिति की हुई सराहना

प्रशस्ति पत्र में संजय अग्रवाल की संगठन की कार्यकारिणी समिति की प्रत्येक बैठक में शत-प्रतिशत उपस्थिति को उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासन और दायित्वबोध का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया.

फेडरेशन की ओर से उनके संगठनात्मक योगदान और जिम्मेदारियों के प्रति सक्रियता की विशेष रूप से सराहना की गयी.

संथाल परगना की समस्याओं को फेडरेशन तक पहुंचाया

संजय अग्रवाल ने संथाल परगना क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों और व्यापार एवं उद्योग जगत की आवाज को प्रभावी ढंग से फेडरेशन के समक्ष रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

क्षेत्रीय हितों से जुड़े मुद्दों को फेडरेशन तक पहुंचाने के साथ उन्होंने स्थानीय स्तर पर व्यापारिक समुदाय और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने का भी प्रयास किया.

प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बने सेतु

प्रशस्ति पत्र में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच सेतु की भूमिका निभाने के लिए भी संजय अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की गयी.

उनके योगदान को संथाल परगना के व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola