सहिया साथी को पल्स पोलियो अभियान का मिला प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 9:17 PM
पल्स पोलियो अभियान को लेकर सीएचसी में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.
नारायणपुर. पल्स पोलियो अभियान को लेकर सीएचसी में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह ने सहिया साथी को 25 अगस्त से चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को कहा. बताया कि 25 अगस्त को बूथों पर कम से कम 85 से 90 प्रतिशत शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है. छुटे हुए बच्चों को चिह्नित कर 26 एवं 27 अगस्त को डोर टू डोर जाकर पोलियो की दवा पिलानी है. 10 से 25 अगस्त तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन के बारे में जानकारी दी. लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा आएवरमेटिव, एल्वेंडाजोल एवं डीइसी खिलाने की बात कही. मौके पर नीतू देवी, निराला देवी, गुड़िया देवी, प्रतिभा कुमारी, नीलम तिवारी, सोनामुनी सोरेन, कलीमा बीबी, निरोदी टुडू, अंजू देवी आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










