11.46 करोड़ से जामताड़ा की 10 ग्रामीण सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण, ई-पुनर्निविदा आमंत्रित
जामताड़ा में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 11.46 करोड़ की ई-पुनर्निविदा जारी. 10 सड़कों का होगा कायाकल्प, जानें पूरी जानकारी और निविदा की अंतिम तिथि.
जामताड़ा : ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जामताड़ा की ओर से जिले की ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए ई-पुनर्निविदा आमंत्रित की गयी है. ई-पुनर्निविदा के तहत करीब 11.46 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का सुदृढ़ीकरण कराया जायेगा.
आपके शहर में
10 सड़क योजनाएं निविदा में शामिल
निविदा के तहत नाला, फतेहपुर समेत संबंधित प्रखंडों में कुल 10 सड़क योजनाओं को शामिल किया गया है. इनमें मधवा से बान्दो तक 1.313 किलोमीटर, बादलपुर से कालीपाथर तक 1.843 किलोमीटर, कुरालजोरिया से केंदुआ तक 2.001 किलोमीटर, देवजोड़ से कपासडंगाल तक 2.346 किलोमीटर तथा जगरनाथपुर से वृंदाबनी तक 2.203 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण शामिल है.
इन सड़कों का भी होगा सुदृढ़ीकरण
इसके अलावा अफजलपुर से सरबेदिया तक 8.815 किलोमीटर, बन्दरडीहा से जामदेही तक 7.635 किलोमीटर, सागजोरिया से मंझलाडीह-2 तक 2.670 किलोमीटर, खुरियम से उदलजोरी तक 2.210 किलोमीटर तथा उदलजोरी से सालदेही तक 1.910 किलोमीटर सड़क का भी सुदृढ़ीकरण कराया जायेगा.
15 माह में पूरा करना होगा काम
निविदा में कार्य समाप्ति की अवधि 15 माह निर्धारित की गयी है. वेबसाइट पर निविदा प्रकाशन की तिथि 24 अगस्त निर्धारित है, जबकि ई-निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 शाम पांच बजे तक है. निविदा 18 सितंबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे खोली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए