अंडाल में छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, दो MEMU ट्रेनें रद्द; हूल एक्सप्रेस 120 मिनट रीशेड्यूल
Updated:
विज्ञापन
अंडाल जंक्शन पर डायमंड क्रॉसिंग के काम के कारण रविवार को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. दो मेमू ट्रेनें रद्द और हूल एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है.
विज्ञापन
जामताड़ा : अंडाल जंक्शन केबिन में विशेष डायमंड क्रॉसिंग को 52 किलोग्राम से 60 किलोग्राम में परिवर्तित करने के कार्य के लिए रविवार, 23 अगस्त को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण आसनसोल मंडल में कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंडाल-सैंथिया मेमू (63533) और सैंथिया-अंडाल मेमू (63534) का परिचालन रद्द रहेगा.
वहीं, सैंथिया-हावड़ा हूल एक्सप्रेस (22322) को निर्धारित समय से 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी सुनिश्चित करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन