मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष बनीं प्रेमा परशुरामका व सचिव अनिता जाटिया

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति का पुनर्गठन किया गया.

विज्ञापन

फोटो – 03 नव निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव व अन्य सदस्य शपथ लेतीं संवाददाता, जामताड़ा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति जिला शाखा का पुनर्गठन किया गया. इसमें शाखा के नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. नवचयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी. मौके पर डॉ मधुबाला और डॉ ईशा सुद्रानियां बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं. इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के सभी वरिष्ठ महिलाओं को भी आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया. मुख्य अतिथियों को पट्टा और तुलसी पौधा देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष रितिका गुटगुटिया, सचिव सीमा सोवतिया एवं कोषाध्यक्ष पिंकी नरनोलिया को उन्नत एवं विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. पांचों प्रकल्प प्रमुख अनीता जटिया, ज्योति रामूका, सुमन नारनोलिया, सारिका नारनोलिया और अंजू अग्रवाल को भी उनके विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. वर्ष 2024-26 के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रेमा परशुरामका को ताज पहनाकर और सचिव अनीता जटिया, कोषाध्यक्ष सरिता मोदी, उपाध्यक्ष सीमा सोबतिया, सह सचिव सारिका नारनोलिया, सह कोषाध्यक्ष सीमा हलवाई को बैच लगाकर पदभार सौंपा गया. मौके पर शालिनी गुटगुटिया को योग दिवस पर योग सिखाने के लिए व विशेष सहयोग के लिए मुस्कान नारनोलिया और डांस शिक्षक विजय को हमेशा सहयोग करने के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया गया. सभी नवचयनित शाखा पदाधिकारियों को अपने दायित्व की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम में प्रांतीय अंचल प्रमुख मधु नारनोलिया और प्रांतीय सह संपादिका शोभा डालमिया मौजूद रहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola