गंभीर बीमारी के मरीजों को मिला 20 हजार का चेक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Sep 2024 7:23 PM
गंभीर बीमारी से जूझ रहे कई मरीजों को सहायता के रूप में 20-20 हजार रुपये का चेक जामताड़ा के कोर्ट रोड स्थित मंत्री के आवास में सौंपा गया.
जामताड़ा. गंभीर बीमारी से जूझ रहे कई मरीजों को सहायता के रूप में 20-20 हजार रुपये का चेक जामताड़ा के कोर्ट रोड स्थित मंत्री के आवास में सौंपा गया. यह सहायता राशि ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी की ओर से मरीजों के इलाज के लिए प्रदान करना था, लेकिन मंत्री की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि अजहरुद्दीन ने इस सहायता राशि को मरीजों तक पहुंचाया. अजहरुद्दीन ने कहा कि मंत्री डॉ इरफान अंसारी का एकमात्र लक्ष्य गरीबों की सेवा करना. इसी उद्देश्य के तहत जामताड़ा के महावीर प्रसाद सरावगी और जियाजोरी के अख्तर अंसारी को चेक सौंपा गया है. उन्होंने कहा ऐसे कार्यों में शामिल होकर बहुत अच्छा महसूस होता है. यह अभी पहला किस्त के रूप में चेक प्रदान किया गया है. जल्द ही दूसरा किस्त भी उपलब्ध कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










