पंचायत स्तरीय जनसुनवाई सह सामाजिक अंकेक्षण शुरू
नारायणपुर. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2024-25 पंचायत स्तरीय जनसुनवाई सह सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है.
नारायणपुर. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2024-25 पंचायत स्तरीय जनसुनवाई सह सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है. सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य मनरेगा (अब वीबी जी राम जी) के तहत संचालित योजनाओं और कार्यों की पारदर्शी समीक्षा सुनिश्चित करना है. बुधवार को जिन पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण किया गया उनमें डाभाकेंद्र, दिगारी, चम्पापुर, चंदाडीह-लखनपुर, देवलबाड़ी एवं झिलुआ पंचायत शामिल हैं. इन पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं, किए गए कार्यों की गुणवत्ता, मजदूरी भुगतान की स्थिति, कार्यस्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं व संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की जानी है. सोशल ऑडिट टीम की ओर से ग्रामीणों को मनरेगा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, उनके अधिकारों एवं प्रावधानों की जानकारी दी जायेगी. ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों, सुझावों और आपत्तियों को सुना जाएगा. जनसुनवाई में उठाए गए मुद्दों को अभिलेखों में दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जायेगा. प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी बात रखने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए