देवली आंगनबाड़ी केंद्र की पंपा मंडल बनीं सेविका

Updated:
विज्ञापन

देवली आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को सेविका चयन को लेकर बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई.

विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड के देवली आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को सेविका चयन को लेकर बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. उन्होंने लोगों को चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. सेविका पद के लिए चित्रा मंडल, पम्पा मंडल, सुप्रिया मंडल, नूतन कुमारी, देवेश्वरी मंडल, हीरामुनी हेंब्रम, खुशबू बाउरी, कुमारी नंदा मंडल, श्यामली मंडल, शिल्पी मंडल, झुंपा मंडल व सुचित्रा मंडल ने दावेदारी पेश की. ग्रामसभा में ग्रामीणों ने शैक्षणिक अंकों एवं जाति बहुलता के आधार पर सेविका पद के लिए पंपा मंडल का चयन किया. शांतिपूर्ण ढंग से चयन के उपरांत पंपा मंडल को बधाई दी. मौके पर प्रखंड प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, शिक्षक दयामय मंडल, पर्यवेक्षक गीता देवी मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola