श्रीपुर पंचायत में किसानों के बीच धान के बीज वितरित
श्रीपुर पंचायत में किसानों के बीच सब्सिडी दर पर धान के बीज का वितरण किया गया.
बिंदापाथर. नाला प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर पंचायत में किसानों के बीच सब्सिडी दर पर धान के बीज का वितरण किया गया. शुभारंभ जिला परिषद सदस्य वंदना देवी ने किया. नाला वेजिटेबल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के किसान एवं स्थानीय किसानों को सब्सिडी दर पर धान का बीज उपलब्ध कराया गया. वंदना देवी ने कहा कि किसी के क्षेत्र में भी नये नये टेक्नोलॉजी के माध्यम से उन्नत खेती की जा रही है. इससे किसानों का आय बढ़ रहा है. मौके पर अजय मंडल, श्रीपुर के उपमुखिया ठाकुर प्रसाद सिंह, वार्ड सदस्य अर्जुन सिंह, संजय महतो, रजनी सिन्हा, अजय महतो, दिलीप मिर्धा, जोबा देवी, जयंती देवी, बलराम पंडित, राम प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए