एनवायके ने सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरुकता रैली

Updated:
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कोर्ट रोड से सुभाष चौक तक जागरुकता रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. नेहरू युवा केंद्र की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कोर्ट रोड से सुभाष चौक तक रैली निकाली गयी. इस रैली का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था. इस दौरान उपस्थित लोगों को अतिथियों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गयी. कार्यक्रम को ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ यादव, डॉ काकुली गोराई और नेहरू युवा केंद्र के उदय कुमार सिंह ने संबोधित किया. डॉ काकुली गोराई ने लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उदय कुमार सिंह ने कहा हवा के झोंके से बूझी मोमबत्ती दोबारा जल सकती है, लेकिन सड़क पर जरा सी लापरवाही में खोई जान वापस नहीं लाया जा सकता. रवींद्रनाथ यादव ने अपने भाषण में यातायात नियमों के महत्व पर जोर दिया. मौके पर मिथुन महतो, संतानु सेन, बैधनाथ हंसदा, सोनाली रवानी, संजना कुमारी साव समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola