अज्ञात वाहन के धक्के से नेताजी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया.
विद्यासागर. करमाटांड़ बाजार हाइस्कूल रोड, करमाटांड़ करौं रोड, चरखरा रोड के बीचों बीच स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना से करमाटांड़ की जनता काफी आक्रोशित हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर एक साइड में नेताजी की स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना अच्छी बात नहीं है. इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने करमाटांड़ थाना अभय कुमार को दी है. लोगों ने थाना प्रभारी से उक्त वाहन चालक को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी ने भी घटना स्थल पर आकर जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए