नारायणपुर में मनाया जा रहा है प्राकृतिक पर्व सोहराय

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र में धूमधाम से प्राकृतिक पर्व सोहराय धूमधाम से मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र में धूमधाम से प्राकृतिक पर्व सोहराय धूमधाम से मनाया जा रहा है. आदिवासी समुदाय के लोग यह त्योहार पांच दिनों तक मनाते हैं. इस पर्व के पहले दिन उम, दूसरे दिन गोहाल पूजा, तीसरे दिन खूंटाव, चौथे दिन जाले औऱ पांचवें दिन हाको काटकम के रूप में मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन आदिवासी समुदाय के लोग शिकार के लिए जाते हैं. विदित हो कि यह त्योहार के दौरान पेड़ पौधे एवं जीव जंतुओं की पूजा की जाती है. इस दौरान मांदर की थाप पर आदिवासी समुदाय के लोग जमकर नाचते-गाते हैं. शनिवार को रूपडीह, बूटबेरिया, पोस्ता, दिघारी पंचायत में मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया कृष्णा सोरेन, पंचायत समिति सदस्य दिलीप मुर्मू, पूर्व समिति सदस्य सुशील मुर्मू, वार्ड सदस्य सूमोली सोरेन ने विभिन्न गांवों में घूमकर सोहराय पर्व में भाग लिया. दिलीप मुर्मू ने कहा कि सोहराय को वंदना पर्व भी कहा जाता है, क्योंकि इस पर्व के दौरान प्रकृति से जुड़े पेड़ पौधे एवं जीव-जंतुओं की पूजा वंदना की जाती है. वर्तमान समय में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना बहुत जरूरी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola