सियाटांड़ गांव में मां मनसा की हुई पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

करमाटांड़ प्रखंड के सियाटांड़ गांव में गुरुवार को मां मनसा की पूजा धूमधाम से हुई. पूरे गांव में मां की पूजा एक साथ होने से गांव का माहौल श्रद्धा भक्ति में डूबा रहा.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के सियाटांड़ गांव में गुरुवार को मां मनसा की पूजा धूमधाम से हुई. पूरे गांव में मां की पूजा एक साथ होने से गांव का माहौल श्रद्धा भक्ति में डूबा रहा. पूजा को लेकर बड़ा तालाब से मां मनसा की बारी ढोल बाजे के साथ घर-घर लाया गया. इसके बाद मां की पूजा-पाठ हुआ. मां मनसा पूजा को लेकर रात्रि में कई स्थानों पर बांग्ला गान का भी आयोजन हुआ. कई जगहों पर बाहर से गवैया आकर मां मनसा देवी की पूजा कैसे शुरू हुई इसके विषय में बताया. मौके पर संतोष मंडल, लिटिल मंडल, अर्जुन मंडल, प्रेम कुमार, पांडू मंडल, सिद्धेश्वर कुमार, रमेश कुमार, रोहित कुमार, चंदन कुमार, सुमित्रा देवी, पार्वती देवी, गंगिया देवी, प्रभु मंडल, चेतन प्रसाद आदि भक्तजन मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola