बदमाशों ने राशन दुकान में आग लगाने का किया प्रयास, सीसीटीवी में कैद

Updated:
विज्ञापन

शहर के गायछांद मुहल्ले स्थित एक राशन दुकान में बदमाशों ने आग लगाने की साजिश रची, लेकिन दुकान के अंदर आग नहीं लगा सकी.

विज्ञापन

जामताड़ा. शहर के गायछांद मुहल्ले स्थित एक राशन दुकान में बदमाशों ने आग लगाने की साजिश रची, लेकिन दुकान के अंदर आग नहीं लगा सकी. इस कारण बदमाशों का यह साजिश नाकाम हो गया. पीड़ित दुकानदार पिंकू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में यह घटना शुक्रवार देर रात कैद हो गयी है. हालांकि आगलगी की घटना को अंजाम देने की साजिश रचने वाले का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिख रहा है. इधर जामताड़ा थाने की गश्ती दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जब शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तो बदमाशों ने दुकान के बाहर सूखे आम पेड़ पर लगे एक सीसीटीवी कैमरा को उखाड़ लिया था, लेकिन दुकान के अंदर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में पूरी साजिश कैद हो गयी है. बदमाशों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस कारण उन बदमाशों का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद नहीं हो सकी है. कहा कि जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, तो फुटेज में यह स्पष्ट दिख रहा है कि दुकान के वेंटिलेटर से आग की चिंगारी गिरी थी. वहीं डंडे में बंधा पतला पाइप वेंटिलेटर से दुकान के अंदर डालकर पेट्रोल का छिड़काव किया गया था. यह पतला पाइप व एक छोटा सा बोतल में भरा पेट्रोल भी घटनास्थल पर मौजूद है. वहीं दुकानदार को संदेह है कि यह पतला पाइप व एक छोटा बोतल में भरा पेट्रोल अज्ञात बदमाशों का है. क्या कहते है थाना प्रभारी पीड़ित दुकानदार ने शिकायत की है. इसके आधार पर सनहा दर्ज कर जांच की जा रही है. छानबीन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दुकान में आग लगाने की साजिश किस कारण से रची गयी थी. – राजेश मंडल, थाना प्रभारी, जामताड़ा

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola