पंचायतों में खेल मैदान के लिए समतल भूमि करें चिह्नित : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ ने सभी पंचायतों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल मैदान निर्माण के लिए समतल भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

जामताड़ा. बीडीओ प्रवीण चौधरी ने प्रखंड सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा ती. बीडीओ ने सभी पंचायतों से खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल मैदान निर्माण के लिए समतल भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया. चयनित समतल भूमि का अभिलेख जल्द से जल्द प्रखंड कार्यालय में जमा करने को कहा. कहा कि पूर्व में बने खेल मैदानों में 15वें वित्त आयोग से चेंजिंग रूम और शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. बैठक में पंचायतों के सभी अभिलेखों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया. बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवास युद्ध स्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. यह सुनिश्चित करने की बात कहा कि जो कार्य संभव नहीं हो पा रहा है उसे तत्काल बंद कर दिया जाए. वहीं जरूरतमंदों को पीएम आवास की स्वीकृति के लिए आवेदन प्रखंड कार्यालय में जल्द समर्पित करें. आंगनबाड़ी केंद्रों में किचन गार्डन योजना लागू करने पर भी चर्चा की. यह योजना आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण और कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की जायेगी. मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी, बीपीओ प्रदीप टोप्पो आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola