नाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई महाकालरात्रि की पूजा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के नेताजी स्टेडियम में सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से महासप्तमी की पूजा की गयी.

विज्ञापन

नाला. प्रखंड के नेताजी स्टेडियम में सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के अलावा नाला नीचेपाड़ा, देवली, कुलडंगाल, सीतामुड़ी, अफजलपुर, बर्धनडंगाल, महेशमुंडा, पाथरघाटा, कास्ता, आमलाजुड़ी, सालुका आदि पूजा मंडपों में महाषष्ठी की पूजा देर रात कलश स्थापना कर की गयी. इसके पश्चात महासप्तमी (महाकालरात्रि) की पूजा विधि-विधान से की गयी. नवपत्रिका को पालकी में चढ़ाकर शंख ध्वनि, गाजे बाजे के साथ पूजा मंडप तक लाकर स्थापित किया गया. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. मंगल कलश स्थापित करने के बाद आचार्य ने महासप्तमी की पूजा प्रारंभ की. मालूम हो कि नाला नेताजी स्टेडियम स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सुबह से ही महासप्तमी पूजा प्रारंभ की गयी. इस अवसर आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पूजन, चंडीपाठ आदि कराया. विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की दर्शन पूजन कर माथा टेका एवं मन्नतें की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola