हरिराखा गांव में आयोजित कीर्तन का हुआ समापन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 2:01 PM
हरिराखा गांव में पूरे वैशाख माह तक आयोजित होने वाले कीर्तन का समापन शुक्रवार को हुआ.
फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र के हरिराखा गांव में पूरे वैशाख माह तक आयोजित होने वाले कीर्तन का समापन शुक्रवार को हुआ. इस दौरान कीर्तन मंडली ने ढोलक, मृदंग, खोल, करताल, बांसुरी आदि वाद्ययंत्र के साथ गांव का मंदिर में कीर्तन का प्रारंभ किया. गांव का भ्रमण कर सभी के घर में भगवान की जयकारे लगाते हुए भक्ति नृत्य भी प्रस्तुत किया. इस दरम्यान भगवान श्रीकृष्ण और गौरांग महाप्रभु से संबंधित गीत के साथ झूमते हुए हर कोई भाव विभोर हो उठे. मौके पर प्रसेनजीत पांडेय, जगन्नाथ पांडेय, राहुल पांडेय, अभिषेक पांडेय, सुबल पांडेय, मानिक पांडे, राजकुमार पांडेय, रोहन पांडेय, रंजीत पांडेय, रवि पांडेय, विष्णु कुमार पांडेय, अमन पांडेय के अलावा ग्रामीण कीर्तन मंडली सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










