झामुमो ने सीएम के आगमन को लेकर की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

18 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित में आगमन होने जा रहा है.

विज्ञापन

नाला. 18 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित में आगमन होने जा रहा है. इसे लेकर स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के बड़वा स्थित आवास पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने तैयारियों पर विचार-विमर्श किया. जिला सचिव परेश यादव व फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने कार्यक्रम को सफल बनाने सहित भारी भीड़ जुटाने पर चर्चा की. जिला सचिव ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. नाला विधानसभा के तीनों प्रखंड मिलाकर कम से कम बीस हजार लोगों का महा जुटान करने पर निर्णय लिया गया. नाला प्रखंड में आगामी 15 सितंबर को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर विधानसभा अध्यक्ष से भी सलाह मशविरा किया. मौके पर जनार्दन भंडारी, असित मंडल, दिलीप बाउरी, प्रशांत राउत आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola