झामुमो नेता अशोक मंडल बने सांसद प्रतिनिधि

Updated:
विज्ञापन

झामुमो नेता सह जिला प्रवक्ता अशोक मंडल को दुमका सांसद नलिन सोरेन का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. झामुमो नेता सह जिला प्रवक्ता अशोक मंडल को दुमका सांसद नलिन सोरेन का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है. अशोक मंडल ने बताया कि सांसद नलिन सोरेन ने उन्हें जामताड़ा जिले का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. जानकारी के अनुसार दुमका सांसद के जामताड़ा में नहीं रहने व प्रतिनिधि नहीं रहने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे थे. जिला स्तर पर आयोजित बैठकों में भी संसद के प्रतिनिधि उपलब्ध नहीं हो पाते थे. अब सांसद प्रतिनिधि नियुक्त हो जाने से कार्य के संचालन में सुविधा होगी. अशोक मंडल पार्टी के सक्रिय व ऊर्जावान पदाधिकारी हैं, जिस कारण सांसद नलिन सोरेन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है. वहीं अशोक मंडल के सांसद प्रतिनिधि बनने पर पार्टी के नेताओं ने बधाई दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola