ePaper

जेएलकेएम ने झारखंड स्वाभिमान यात्रा रथ किया रवाना

Updated at : 02 Oct 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
जेएलकेएम ने झारखंड स्वाभिमान यात्रा रथ किया रवाना

जेबीकेएसएस, जेएलकेएम ने गांधी चौक से झारखंड स्वाभिमान यात्रा रथ को रवाना किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. जेबीकेएसएस, जेएलकेएम के केंद्रीय युवा मोर्चा के प्रधान सचिव अकबर अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को गांधी चौक से झारखंड स्वाभिमान यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुश महतो, एससी मोर्चा अध्यक्ष हरेंद्र रजक, केंद्रीय प्रवक्ता अखलाख अंसारी भाग लिये. प्रवक्ता अखलाक अंसारी ने कहा कि झारखंड में 81 विधानसभा सीट है और यहां के जनमानस सभी सीटों पर बदलाव चाहते हैं. जामताड़ा जिला में दो विधानसभा सीट है. हमारी पार्टी दोनों सीटों पर प्रत्याशी देने का काम करेगी. आशा है कि यहां की जनता हमलोगों को आशीर्वाद देगी. आप लोग देख सकते हैं कि जो कार्य को सरकार को करना था जैसे विस्थापन, स्थानीय नीति सरकार मौन धारण किये हुए हैं. प्रधान सचिव अकबर अंसारी ने कहा कि वर्तमान जामताड़ा विधायक ने हमारे भाई बहन को शिक्षा, रोजगार से दूर किया. युवा पलायन करने को युवा मजबूर हैं. 35 साल तक राज करने के बाद भी जामताड़ा का विकास नहीं हुआ. एससी मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष हरेंद्र रजक ने कहा कि जामताड़ा में एक ही परिवार के लोग 35 राज कर रहे हैं और जनता का शोषण कर रहे हैं. अब जयराम महतो के नेतृत्व में बदलाव होगा. युवा मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष कुश महतो ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार ने झारखंड के युवाओं को बेरोजगार बना दिया हैं. मौके पर जिलाध्यक्ष मंतोष कुमार महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष मजीद अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लवली दुबे, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश मिर्धा, मुर्शीद अंसारी, सफीक अंसारी, जाकिर अंसारी, बृजेश राउत, विजय मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola