Jharkhand Election: नाला विधानसभा में BJP की गुटबाजी चरम पर ? पार्टी में मान-मनौवल दौर जारी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Oct 2024 1:49 PM

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024 : नाला विधानसभा में फिलहाल चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग अभी से हार जीत का आकलन कर रहे हैं. कई लोगों कहना है कि बीजेपी में गुटबाजी चरम पर है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024, जामताड़ा, (नाला): विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में पूरे दमखम के साथ उतरने की तैयारी में जुट गए हैं. वहीं, नाला विधानसभा से इस बार भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो को टिकट मिलना तय है. वे नामांकन दाखिल करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस बार भारतीय जनता पार्टी से पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल का टिकट काट कर माधव चंद्र महतो को प्रत्याशी घोषित किया गया है. वहीं भाजपा के कई कार्यकर्ता वर्तमान परिस्थिति को भांपते हुए फिलहाल तटस्थ हैं. राजनीतिक दलों द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिए मान-मनौवल का दौर जारी है.

चौक-चौराहों पर चर्चा का बाजार गरम

विभिन्न चौक-चौराहों पर चर्चा का बाजार गरम है. अभी से ही हार-जीत का आकलन कर रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी चरम पर है. यदि भाजपा इस बाजी को समाप्त करने में सक्षम नहीं होती है तो इसका पूरा फायदा रवींद्रनाथ महतो को मिलना तय है. वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया के भी चुनाव मैदान में उतरने का कयास लगाया जा रहा है, लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

नाला विधानसभा में दो लोगों के बीच है सीधी टक्कर

कुल मिलाकर अब तक की जो तस्वीर देखी जा रही है, उससे नाला विधानसभा चुनाव में दो लोगों के बीच ही सीधी टक्कर होने के आसार हैं. जानकारी हो कि 22 अक्टूबर से द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्र भरा जाएगा. अब किस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया है, यह नामांकन के बाद ही पता चलेगा. कौन किसके चुनाव समीकरण को प्रभावित करेगा. धीरे-धीरे चुनावी तापमान बढ़ने लगा है.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: NDA गठबंधन को बड़ा झटका, इन दो दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी, थामेंगे झामुमो का दामन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola