Jharkhand Cyber Crime News : साइबर क्राइम के मामले में इडी की बड़ी कार्रवाई, जामताड़ा के इन 5 साइबर अपराधियों की संपत्ति जब्त

Updated:
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं. इसके बाद संबंधित व्यक्ति से बैंक डिटेल लेकर उसके खाते से रुपये की निकासी कर लेते हैं. जालसाजी कर कमायी गयी रकम से संपत्ति खरीदी जाती है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Jamtara News, Jamtara Cyber Crime News रांची : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जामताड़ा के पांच साइबर अपराधियों की संपत्ति जब्त कर ली है. इसका कागजी मूल्य 66 लाख रुपये है. इनमें चार गाड़ियां, बैंक में जमा पैसा और मिरगा गांव के तीन मकान शामिल हैं. साइबर अपराधियों के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग के आरोप की जांच इडी कर रही है. जिन साइबर अपराधियों की संपत्ति जब्त हुई है, उनमें प्रदीप मंडल, संतोष मंडल, अंकुश मंडल, गणेश मंडल और पिंटू मंडल शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जांच में पाया गया कि साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं. इसके बाद संबंधित व्यक्ति से बैंक डिटेल लेकर उसके खाते से रुपये की निकासी कर लेते हैं. जालसाजी कर कमायी गयी रकम से संपत्ति खरीदी जाती है.

प्रदीप मंडल सहित अन्य साइबर अपराधियों ने ठगी के पैसे से घर बनाया, गाड़ियां खरीदी और बैंकों में अपने व पारिवारिक सदस्यों के नाम पर रुपये जमा किये. इडी ने जांच के बाद प्रदीप मंडल सहित अन्य के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दायर कर दिया है. इडी द्वारा दायर आरोप पत्र के आलोक में आरोप गठन के बाद साइबर अपराधियों के खिलाफ ट्रायल चलाया जा रहा है. झारखंड में साइबर क्राइम के मामले में इडी की बड़ी कार्रवाई तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola