जेबीकेएसएस ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 9:45 PM

विज्ञापन

जेबीकेएसएस जामताड़ा की ओर से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. जेबीकेएसएस जामताड़ा की ओर से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई. जामताड़ा कोर्ट मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. केंद्रीय युवा मोर्चा के सचिव मंतोष महतो ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की कम उम्र में ही अंग्रेजों से जंग छिड़ गयी थी, जिसे उन्होंने मरते दम तक कायम रखा था. मौके पर केंद्रीय युवा प्रधान सचिव अकबर अंसारी, जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष युवा मोर्चा विष्णु महतो, बुलंद राय, रिंकू पांडे, विधान पांडेय आदि थे. किसान सभा ने बिरसा मुंडा को किया नमन जामताड़ा. भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड किसान सभा, जामताड़ा की ओर से बिरसा उलगुलान दिवस मनाया. जुलूस निकाल कर बिरसा मुंडा चौक पहुंचे. सभी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई. मौके पर चंडीदास पुरी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola