फतेहपुर में दिनभर गूंजते रहे भजन-कीर्तन,कान्हा के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बने आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन

नन्हे-मुन्ने बने आकर्षण| Prabhat Khabar Network

फतेहपुर में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. नन्हे बच्चों ने कान्हा का रूप धरकर सबका मन मोह लिया. मंदिरों में रही भक्तों की भारी भीड़.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न गांवों के मंदिरों और पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सुबह से ही श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना के लिए पहुंचना शुरू हो गया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कान्हा के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बने आकर्षण

जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. कई अभिभावकों ने अपने नन्हे-मुन्नों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी कान्हा के रूप में सजाया. मोर मुकुट, हाथ में बांसुरी और रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाक में सजे नन्हे कान्हा लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे.

कृष्ण रूप में सजे बच्चों की मनमोहक अदाओं ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कई स्थानों पर बच्चों के लिए कृष्ण रूप सज्जा भी करायी गयी, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा माहौल

जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. शाम होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी. देर शाम तक पूजा स्थलों पर भक्ति गीत और भजनों की गूंज सुनायी देती रही.

रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के निर्धारित समय पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाये. इसके बाद पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूरे प्रखंड क्षेत्र में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola