डीसी के जनता दरबार में 35 लोगों ने रखीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

Updated:
विज्ञापन

समस्या सुनते डीसी डीसी आलोक कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा में डीसी आलोक कुमार ने जनता दरबार लगाया, जहां 35 लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं. जन्म प्रमाण पत्र, जमीन विवाद, बिजली कनेक्शन और पेंशन जैसी कई शिकायतों पर मौके पर ही समाधान किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा : डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को जनता दरबार लगाया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 35 लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें डीसी के समक्ष रखीं. डीसी ने सभी मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया.

विज्ञापन

कई तरह की समस्याएं लेकर पहुंचे लोग

जनता दरबार में जन्म प्रमाण पत्र, सड़क निर्माण, म्यूटेशन, जमीन विवाद, गोचर भूमि पर अतिक्रमण, बिजली कनेक्शन, अबुआ आवास की राशि दूसरे खाते में जाने, पेंशन, दिव्यांगता जांच, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने सहित कई मामले सामने आए.

दो आधार कार्ड का मामला भी पहुंचा

एक युवक ने बताया कि उसका ननिहाल और पैतृक घर में अलग-अलग नाम से दो आधार कार्ड बना हुआ है. उसने एक आधार कार्ड हटाने की मांग की. डीसी ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया.

गोचर भूमि पर कब्जे की शिकायत पर जांच का निर्देश

गोचर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर डीसी ने संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि गोचर भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी.

एक सप्ताह में शिकायतों के निष्पादन का निर्देश

डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन कर कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें.

हर मंगलवार आयोजित होता है जनता दरबार

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जनता दरबार आयोजित होता है. इसमें आमजन अपनी शिकायतें सीधे डीसी के समक्ष रख सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola