बाल विवाह रोकने निकला जागरूकता रथ, फतेहपुर की पंचायतों में पहुंचाएगा संदेश

Updated:
विज्ञापन

रथ को हरी झंडी दिखाते बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता रथ फतेहपुर पहुंचा है. यह रथ विभिन्न पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और बाल संरक्षण के उपायों की जानकारी दे रहा है.

विज्ञापन

फतेहपुर : बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चेतना विकास द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से संचालित बाल संरक्षण जागरूकता रथ मंगलवार को फतेहपुर पहुंचा. प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ प्रेम कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर रथ को विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया.

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने भी अभियान को दिखाई हरी झंडी

प्रखंड कार्यालय से रवाना होने के बाद जागरूकता रथ फतेहपुर थाना पहुंचा. यहां थाना प्रभारी अमर सिंह तापे एवं एएसआई राजा बाबू ने हरी झंडी दिखाकर अभियान को आगे रवाना किया.

ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम की दी जा रही जानकारी

अभियान के दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, बच्चों के अधिकार और बाल संरक्षण के उपायों की जानकारी दी जा रही है. लोगों से बाल संरक्षण से जुड़ी घटनाओं की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने तथा बच्चों की शिक्षा जारी रखने की अपील की जा रही है.

पांच सितंबर को उपायुक्त ने किया था रथ रवाना

जानकारी के अनुसार, पांच सितंबर को उपायुक्त ने बाल संरक्षण जागरूकता रथ को रवाना किया था. इसके बाद रथ विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को बाल विवाह की रोकथाम और बाल संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है.

अभियान में इनका रहा सक्रिय योगदान

अभियान में चेतना विकास के शांति गोपाल महतो, दामोदर प्रसाद, वरुण कुमार मंडल एवं विजय प्रसाद यादव ने सक्रिय योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola