Jamtara News: कीटनाशक खाने से महिला की हालत बिगड़ी, रेफर
करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव की एक महिला ने गुरुवार सुबह को घर में रखे कीटनाशक दवा खा लिया.
नारायणपुर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव की एक महिला ने गुरुवार सुबह को घर में रखे कीटनाशक दवा खा लिया. जिस कारण महिला की तबियत बिगड गई. घटना के बाद महिला को परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांववासी प्रमोद दास की पत्नी काजल देवी घर में रखे खेत में छिड़काव करने वाली कीटनाशक दवा खा लेने से तबियत बिगड़ने लगी. जिसे देख परिजनों ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए